Jiye To Jiye Kaise (जिएं तो जिएं कैसे )
Latest Hindi Current Affairs,Inspiration, Motivational Article,Quotes,Hindi shayari General knowledge,Yoga,Health Tips. इस blog का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी में जानकारियां उपलब्ध कराना है। Ayurveda इत्यादि से संबंधित आर्टिकल हिंदी में
Saturday, 6 June 2020
Monday, 1 June 2020
जिएं तो जिएं कैसे (Jiye To Jiye Kaise) कोरोना corona के साथ जीने की आदत डाल लेनी होगी ।
जिएं तो जिएं कैसे (Jiye To Jiye Kaise)
कोरोना corona के साथ जीने की आदत डाल लेनी होगी ।
विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना corona के साथ जीने की आदत डाल लेनी होगी । हालांकि लॉकडाउन के दौरान और इस संकट काल में हमारी कुछ आदतें बदल जरूर गई हैं, लेकिन क्या इतना काफी है ?
जब कोरोना corona फैलना शुरू हुआ था तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि महीने दो महीने में इससे निजात मिल जाएगी , लेकिन अब यह बात साफ हो चुकी है कि कोरोना corona इतनी जल्दी ख़त्म होने वाला नहीं है और हमें इसके साथ ही जीने कि आदत डालनी होगी। लॉकडाउन lockdown के अपने फायदे हैं लेकिन इसे हमेशा के लिए तो नहीं लगाया जा सकता ! अभी तक कोई वैक्सीन vaccine इजत नहीं हो पाई है। ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद भी सावधानी बरतनी होगी। हम सबको सोशल डिस्टेंसिंग social distancing का पालन करना होगा और सेनिटाइजर sanitizer तथा मास्क mark का इस्तेमाल करते रहना होगा सोशल डिस्टेंसिंग social distancing से अधिक महत्वपूर्ण इस समय कुछ भी नहीं। हाथ धोने को सोने जागने और खाने पीने की तरह दिन चर्या का अभिन्न अंग बनाना होगा। इन सब सावधानियों की बात हम इसलिए कर रहे हैं , क्योंकि वायरस vaccine के फैलने का जरिया आपसी संपर्क, सांस, खांसी और छींक आदि हैं। यहां तक कि आसुंओ से भी इसके संक्रमण का खतरा है। कोविड-19 covid-19 के साथ जीना आसान नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां रखते हुए हम काफ़ी हद तक इस वायरस vaccine से बच सकते हैं इसके लिए जीवन के हर क्षेत्र में कई तरह के बदलाव लाने होंगे। क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, यदि इसका कढ़ाई से पालन किया गया, तो कोविड-19 covid-19 के मामलों को चरम पर पहुंचने से रोका जा सकता है। कुछ दिनों तक यह सब बोझ लगेगा, लेकिन जल्द ही इसकी आदत पड़ जाएगी, बल्कि काफ़ी हद तक पड़ भी चुकी है।
इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। घर के खाने को तरजीह देनी होगी। जहां तक संभव हो, हमें वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को स्वीकार करना होगा। दफ्तर आने वालों को खास चौकन्ना रहने की जरूरत है। एक दो घंटे काम करने के बाद कुछ रिफ्रेशमेंट की जरूरत होती है। जैसे चाय या कॉफी आदि। इस आदत को भी बदलना होगा। आप घर से खा–पीकर ही ऑफिस जाइए। 5–6 घंटे काम करके बापस सीधे घर लौट आईए । मॉल घूमने और बिना वजह इधर–उधर सैर –सपाटे की आदत छोड़नी होगी। कोरोना corona संकट के कारण एक और बड़ा बदलाव यह होगा कि लेन–देन संबंधी सभी चीज़ें अब ऑनलाइन हो जाएगी। हो सकता है कि चेक, डेबिट–क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी कुछ समय के लिए बंद हो जाए। लिए लिफ्ट वैगरह के इस्तेमाल में भी सतर्कता का ध्यान रखना होगा। भीड़–भाड़ वाली जगहों पर जितना काम जाएं, उतना ही बेहतर। कहीं आने–जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहने की बजाए पैदल या अपने वाहन का उपयोग करें। यदि आपको सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना पढ़ता है तो कोशिश करनी चाहिए पीक टाईम से बचें। हमें प्रकृति के साथ जीने के तौर– तरीके खोजने होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से इम्यून सिस्टम की चर्चा खूब हो रही है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए नए–नए तरीके ईजाद किए जाने लगे हैं। एलोपैथी के मुताबिक आम तौर पर 100 में से 95 प्रतिशत लोगों का इम्यून ठीक होता है। बाकी 5 प्रतिशत में वे लोग हैं, जिन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जैसे– कैंसर, सांस की बीमारी, हृदय रोग आदि। अगर आप अधिक शराब का सेवन करते हैं, नींद नहीं पूरी करते और समय से भोजन नहीं करते तो यह है सब बंद कर दीजिए। वक्त नहीं मिलता या रात को देर से सोता हूं जैसे बहाने अब बीते दिनों की बात हो गई हैं। सीधी–सी बात है,अपनी दिनचर्या ठीक रखिए। आठ घंटे की नींद पूरी करिए । जो भी खाइए– पीजिए, वह घर का हो और शुद्ध हो। हरि सब्जियों और फलों का सेवन जरूर करते रहिए, जिससे शरीर को पोषण मिलता रहे। विटामिन बी का बैलेंस भी जरूरी है,इसके लिए सुबह–सुबह थोड़ी धूप भी लें।दे
नियमित रूप से धोएं कपड़े
कपड़ों को लेकर इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमित रूप से अपने कपड़े जरूर धोएं। अध्ययनों से पता चला है कोरोना वायरस coronavirus कपड़ों पर लंबे समय तक जीवित रहे सकता है। इसका मतलब है की आप जाने–अनजाने कपड़ों से खुद को संक्रमित कर सकते हैं। कपड़ों को डिटर्जेंट में डालकर धोएं तो बेहतर है। किसी बैक्टीरिया नाच के लिक्विड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। संभव हो तो कपड़े धूप में सुखाएं। कपड़े सुखाने वाली जगह पर साफ-सफाई रखें। अगर किसी को कार्यस्थल पर कपड़े बदलने की जरूरत है तो कॉमन चेंजिंग रूम में जाने से बचना चाहिए। दुकानों के चेंजिंग रूम में जाकर कपड़े की फिटिंग जांचने से भी बचें। अगर कपड़े का बना हुआ मास्क इस्तेमाल करते हैं तो उसको नियमित रूप से धोते रहें।
खिड़कियों को खोल दें
अपने घर की खिड़कियां खुली रखें। अगर बाहर का मौसम अच्छा है तो खिड़कियां और दरवाजों को कुछ दे खुला छोड़ने की कोशिश करें। घर के अंदर ताजी हवा आना बहुत जरूरी है। हवा के आवागमन से कमरे का तापमान भी ठीक रहता है और किसी भी तरह के वायरस के पनपने की आशंका भी कम हो जाती है। कोरोना वायरस coronavirus के प्रसार को रोकने के ऊंची इमारतों में हवा के आवागमन के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। ताजी हवा में सांस लेने से करोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
Subscribe to:
Comments (Atom)
